Breaking News

कांकेर@छत्तीसगढ़ के इस सरकारी दफ्तर में दिवाली पर बंटी शराब

Share


कांग्रेस ने वीडियो बनाकर थाने में की शिकायत
कांकेर,06 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के साथ शराब की बोतलें देने का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने इसका वीडियो बनाया और थाने में शिकायत की, जिसके मुताबिक,धनतेरस के दिन अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई के डिब्बों की जगह शराब की बोतलें बांटी गईं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शराब की बोतलों को जांच के लिए जब्त कर लिया। पुलिस कार्यपालन अभियंता को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना भी लेकर गई थी। घटना के बाद विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में थाने पहुंचे। हालांकि, कार्यपालन अभियंता ने इस मामले में अपनी जानकारी नहीं होने की बात कही। उन्होंने आरोपों से भी इनकार किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण के अध्यक्ष ब्लोमेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि बिजली विभाग में दीपावली के उपहार के नाम पर शराब बांटी जा रही है। इसकी जानकारी मिलने पर वे विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे और वहां का वीडियो बनाया। यादव का आरोप है कि ऑफिस में एक ही तरह के पैकेट में शराब की बोतलें रखी जा रही थीं। महिला कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्यालयीन समय के दौरान कई कर्मचारियों की टेबल के ऊपर और नीचे शराब की बोतलें रखी हुई थीं। उन्होंने इस संबंध में कार्यपालन अभियंता से भी सवाल किया, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंची।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ धनतेरस पर बाजार रहा गुलजार…करोड़ों के कारोबार की उम्मीद

Share अब आज से दिवाली की खरीदारी,बाजार में रौनक…-संवाददाता-अम्बिकापुर,06 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। धनतेरस पर इस …

Leave a Reply