Breaking News

अंबिकापुर/सूरजपुर@ 19 साल की मिठास, शुद्धता का विश्वास…बंसल स्वीट्स ने बनाई छत्तीसगढ़ में खास पहचान

Share


स्वयं की डेयरी के दूध से तैयार खोवा और छेना की मिठाइयां,पारंपरिक स्वाद के साथ ड्राईफू्रट्स गिफ्ट पैक और नमकीन की भी विस्तृत रेंज
-संवाददाता-
अंबिकापुर/सूरजपुर,05 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
मिठाइयों की दुनिया में स्वाद के साथ शुद्धता और गुणवत्ता का भरोसा कायम करना किसी भी प्रतिष्ठान के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। इसी भरोसे और अपने स्वाद के दम पर बंसल स्वीट्स ने पिछले 19 वर्षों में ग्राहकों के बीच एक खास पहचान बनाई है, पारंपरिक मिठाइयों से लेकर आकर्षक ड्राईफ्रूट्स गिफ्ट पैक तक, यहां ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुरूप कई तरह की वैरायटी उपलब्ध कराई जा रही है। बंसल स्वीट्स के संचालक निखिल कुमार अग्रवाल के अनुसार, प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी विशेषता मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता है, उन्होंने बताया कि यहां स्वयं की डेयरी से प्राप्त दूध से शुद्ध खोवा और छेना तैयार किया जाता है,जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार की मिठाइयां बनाने में किया जाता है। उनका कहना है कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद और गुणवत्ता उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता रही है।
पारंपरिक मिठाइयों की विस्तृत रेंज– बंसल स्वीट्स में पारंपरिक और पसंदीदा मिठाइयों की कई किस्में उपलब्ध हैं, इनमें मोतीचूर लड्डू, काजू कतली, मूंग बर्फी,चंद्रकला,गोंद लड्डू,बेसन लड्डू,मिल्ककेक,कलाकंद,स्पेशल पिन्नी, गुलाब जामुन,सोहन पापड़ी,डोडा बर्फी, रसमलाई,छेना टोस्ट और नारियल लड्डू जैसी मिठाइयां शामिल हैं,इसके अलावा विभिन्न प्रकार की नमकीन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे ग्राहकों को एक ही स्थान पर मिठाई और नमकीन की विविधता मिल सके, संचालक निखिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस बार ग्राहकों के लिए बकलावा और बाइट्स जैसे नए विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि पारंपरिक मिठाइयों के साथ कुछ अलग स्वाद पसंद करने वाले ग्राहकों को भी विकल्प मिल सके।
त्योहार और शादी-ब्याह के लिए खास गिफ्ट पैक
त्योहारी सीजन, शादी-ब्याह, पारिवारिक समारोह और विशेष अवसरों पर उपहार देने के लिए यहां आकर्षक ड्राईफ्रूट्स गिफ्ट पैक और प्रीमियम ड्राईफ्रूट्स बॉक्स की व्यवस्था की गई है, ग्राहकों की पसंद और बजट के अनुसार अलग-अलग डिजाइन, पैकिंग और वैरायटी के विकल्प उपलब्ध हैं,खूबसूरत पैकिंग के साथ तैयार किए गए ये गिफ्ट पैक उपहार को खास बनाने का विकल्प प्रदान करते हैं।
19 वर्षों का सफर, ग्राहकों का विश्वास ही पहचान…
बंसल स्वीट्स का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल मिठाइयों की बिक्री तक सीमित नहीं है,बल्कि हर त्योहार,उत्सव और पारिवारिक आयोजन को मिठास से जोड़ना है, 19 वर्षों के इस सफर में ग्राहकों का विश्वास और पसंद प्रतिष्ठान की पहचान का आधार रहा है, निखिल कुमार अग्रवाल के अनुसार,गुणवत्ता,स्वाद और ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए प्रतिष्ठान लगातार अपनी उत्पाद श्रृंखला में नए विकल्प जोड़ रहा है, पारंपरिक मिठाइयों के साथ आधुनिक गिफ्ट पैक और नमकीन की उपलब्धता के माध्यम से बंसल स्वीट्स ग्राहकों को विविध विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।


Share

Check Also

कांकेर@छत्तीसगढ़ के इस सरकारी दफ्तर में दिवाली पर बंटी शराब

Share कांग्रेस ने वीडियो बनाकर थाने में की शिकायतकांकेर,06 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले …

Leave a Reply