98 हजार का गांजा बरामद,दोनों पहले चोरी के मामलों में जा चुकी हैं जेल
रायपुर,01 नवंबर 2026। रायपुर में गांजा बेचने की फिराक में घूम रही महाराष्ट्र के नागपुर की दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों अहमद जी कॉलोनी में बाबर बंगला के पास इमली के पेड़ के नीचे गांजा लेकर ग्राहक तलाश रही थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की,लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके थैले से 1.972 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 98 हजार 600 रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई 1 नवंबर को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट,एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अहमद जी कॉलोनी में बाबर बंगला के पास दो महिलाएं गांजा लेकर बिक्री की फिराक में हैं। इसके बाद संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान की। पुलिस ने उनसे पूछताछ करने की कोशिश की तो दोनों भागने लगीं। टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान रंजना उर्फ राजना पात्रे (60) और सीमा उर्फ नीलम पात्रे (45), निवासी नागपुर,महाराष्ट्र के रूप में हुई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur