Breaking News

कोरिया@ श्रीरामलला दर्शन के लिए कोरिया जिले के 108 श्रद्धालु रवाना

Share


58 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल, जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना…
-संवाददाता-
कोरिया, 27 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या धाम की यात्रा के लिए कोरिया जिले के 108 श्रद्धालुओं को मंगलवार को बैकुंठपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया गया। इनमें 58 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड, रायपुर के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में दर्शनार्थियों को बसों के माध्यम से अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। वहां से श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा करेंगे।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस अवसर पर योजना के नोडल अधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग के उप संचालक भी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply