-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। सर्व ब्राह्मण समाज की महिला विंग द्वारा अध्यक्ष माधुरी लता दुबे की अध्यक्षता में भगवान परशुराम मंदिर परिसर में गरबा एवं डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की महिलाएं रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर शामिल हुईं। संगीत और गरबा की धुन पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया। महिलाओं ने आपसी मेल-मिलाप के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष माधुरी लता दुबे के साथ इति चतुर्वेदी, रेणुका उपाध्याय,सुधा तिवारी,शशिकला तिवारी,मिलन शर्मा, स्नेहलता दुबे,मांडवी शर्मा,अनीता शुक्ला,सुनीता व्यास,अनुपमा त्रिपाठी, नमिता पांडे, प्रेमलता पांडे,मुक्ति मिश्रा,नीतू तिवारी,सुनीता पांडे,माधुरी त्रिपाठी,संगीता तिवारी,मंजू तिवारी,अनुभा डबराल,मीना दुबे,शुभी दुबे, सौम्या दुबे,गीता दुबे,कषिका दुबे और वीना दुबे सहित अन्य महिलाओं का सहयोग रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur