बैकुंठपुर 07 अप्रैल 2022 (घटती-घटना)। संभागीय अनुज्ञापन समिति के सचिव ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित की जाने वाली तारमिस्त्री परीक्षा समिति विद्युत निरीक्षकालय के अंतर्गत संभागीय अनुज्ञापन समिति विद्युत रायगढ़ के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 2022 के माह जुलाई में आयोजित की जावेगी। उन्होने बताया कि जिले के आवेदनकर्ता परीक्षा हेतु निधारित आवेदन पत्र कार्यालीन अवधि में कार्यालय कार्यपालन अभियंता एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन रायगढ़ संभाग, रायगढ़ दुर्गा चौक उत्तर चक्रधरनगर रायगढ़ से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र डाक द्वारा या सीधे कार्यालय में दिनांक 30 अप्रैल 2022 तक जमा किया जा सकता है।
Check Also
बसंतपुर@यूपी से अवैध डीजल लाकर खपा रहे थे,बसंतपुर पुलिस ने दबोचा
Share स्कॉर्पियो से 385 लीटर डीजल जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर-संवाददाता-बसंतपुर,02 …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur