बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर एके-47 समेत और 76 जिंदा राउंड मिले…
बीजापुर,21 सितम्बर 2026। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उतला के जंगल में पुलिस ने जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया है। यह कार्रवाई आत्म समर्पित नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने जंगल में तलाशी अभियान के दौरान जमीन में गाड़कर रखे गए हथियार और जिंदा राउंड बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा की अगुवाई में डीआरजी और भैरमगढ़ थाना की टीम को ग्राम उतला के जंगल में भेजा गया था।
पुलिस के अनुसार, बरामदगी में एक एके-47 रायफल, एक .315 बोर रायफल, एक सिंगल शॉट रायफल और एक 9 एमएम पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा दो एके-47 मैगजीन, 45 एके-47 जिंदा राउंड, 25 नग 9 एमएम जिंदा राउंड और .315 बोर रायफल के 6 जिंदा राउंड भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली थी सूचना
अभियान के दौरान एसडीओपी भैरमगढ़ नवीन एक्का ने जवानों को डंप के बारे में जानकारी दी। इसके बाद जवानों ने सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए जमीन में गाड़कर रखे गए डंप को बरामद किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur