Breaking News

नयी दिल्ली@रेलवे ने वर्ष 2021-22 मे΄ मालढुलाई का बनाया नया रिकॉर्ड

Share


नयी दिल्ली, 03 अप्रैल 2022।
भारतीय रेल ने विा वर्ष 2021-22 के दौरान मालढुलाई के मामले मे΄ अब तक का रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। रेलवे ने शनिवार को जारी एक बयान मे΄ कहा कि वर्ष 2021-22 मे΄ उसने 14,181 लाख टन माल की ढुलाई की जो विा वर्ष 2020-21 के 12,332 लाख टन ढुलाई की तुलना मे΄ 15 प्रतिशत अधिक है।
यह एक विा वर्ष मे΄ रेलवे का माल ढुलाई का सर्वाधिक स्तर है। इसके पहले सित΄बर 2020 से लेकर मार्च 2022 तक रेलवे ने लगातार 19 महीनो΄ तक मासिक मालवहन का आ΄कड़ा भी दुरुस्त किया।
गत 31 मार्च को समाप्त हुए विा वर्ष मे΄ रेलवे ने 6,366 किलोमीटर ल΄बे रेल मार्ग के विद्युतीकरण का कार्य भी स΄पन्न किया है जो अपने-आप मे΄ एक रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड 6.015 किलोमीटर के विद्युतीकरण का था जो रेलवे ने एक साल पहले ही बनाया था। इस तरह रेलवे के कुल नेटवर्क का 80.2 प्रतिशत मार्ग पर अब विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है।
विा वर्ष 2021-22 मे΄ रेलवे ने 2,904 किलोमीटर ल΄बी नई रेललाइन बिछाने या मार्ग दोहरीकरण का कार्य भी पूरा किया जो एक साल पहले के आ΄कड़े 2,361 किलोमीटर से 23 प्रतिशत अधिक है। समाप्त विा वर्ष मे΄ रेलवे ने सर्वाधिक 1,110 नए इलेिट्रक रेल इ΄जनो΄ को भी शामिल किया।
इस दौरान कबाड़ की बिक्री उसे 5,316.1 करोड़ रुपये की आय हुई जबकि वर्ष 2020-21 मे΄ इस मद मे΄ उसकी आय 4,571.4 करोड़ रुपये रही थी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply