Breaking News

रायपुर@आक्टोपस बार में भीषण आगजनी…बाइक-कार जली,होटल और 3 दुकानें खाक

Share


रायपुर,29 जुलाई 2026। बीती रात शहर के तेलीबांधा स्थित आक्टोपस बार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बार के बाहर खड़ी 3-4 बाइक और 1 कार जलकर खाक हो गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। संकरे भवन और लगातार बारिश के बीच फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में कई घंटे लग गए। आग की चपेट में बार के साथ 3 अन्य दुकानें और पास का एक होटल भी आ गए।
लपटें उठीं तो आग का पता चला : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना रात करीब 1 बजे की है। उस समय बार खुला हुआ था और अंदर कुछ कर्मचारी मौजूद थे। अचानक आग की लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में पूरा इलाका धुएं से भर गया। आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
बचाव कार्य में आई दिक्कत : बार एक संकरे भवन में संचालित था जिसकी वजह से दमकल की गाडि़यों को अंदर पहुंचने में परेशानी हुई। इसके अलावा लगातार बारिश होने के बावजूद आग पर काबू पाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान बार में मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
कितना हुआ नुकसान? आग में आक्टोपस बार के अलावा कम से कम 3 अन्य दुकानें भी जल गईं। दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बार के ठीक पास स्थित एक होटल भी आग की चपेट में आ गया। होटल में ठहरे मेहमान समय रहते बाहर निकल गए और अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला।
पुलिस क्या कह रही है…
तेलीबांधा थाना प्रभारी टीआई अजय झा ने बताया कि शुरुआती जांच में आग का शुरुआती बिंदु हार्डवेयर की दुकान का सामने आ रहा है। लेकिन आग लगने के असली कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …

Leave a Reply