Breaking News

नई दिल्ली@राहुल गांधी ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के लिए अमित शाह को ठहराया जिम्मेदार

Share


नई दिल्ली,29 जुलाई 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन के दौरान दिल्ली में हुई कथित पुलिस कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। राहुल ने यह भी कहा कि वह आज लोकसभा में दिए अपने बयान पर किसी भी स्थिति में माफी नहीं मांगेंगे। उनका आरोप है कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन और लाठीचार्ज की कार्रवाई गृह मंत्रालय की जानकारी या अनुमति के बिना संभव नहीं थी। राहुल गांधी ने बुधवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यदि वह आज लोकसभा में माफी मांग लेते तो उन्हें लोकसभा में अपनी बात रखने की अनुमति मिल जाती,लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे। उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा दिल्ली की सड़कों पर छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता है। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार कर रही है, जबकि घायल छात्र इसके इस्तेमाल की बात कह रहे हैं। इस पूरे मामले में केवल दो ही संभावनाएं हैं। पहली, गृहमंत्री अमित शाह ने पैलेट गन और लाठीचार्ज के आदेश दिए हों, तो वह इसके लिए जिम्मेदार हैं।


Share

Check Also

रायपुर@आक्टोपस बार में भीषण आगजनी…बाइक-कार जली,होटल और 3 दुकानें खाक

Share रायपुर,29 जुलाई 2026। बीती रात शहर के तेलीबांधा स्थित आक्टोपस बार में अचानक आग …

Leave a Reply