Breaking News

चंडीगढ़@पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से पीएचडी छात्रा की मौत,वीसी कार्यालय के बाहर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

Share


चंडीगढ़,28 जुलाई 2026। पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पीएचडी छात्रा ज्योति की करंट लगने से मौत हो गई। ज्योति हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली थीं। हादसे के बाद पूरे कैंपस में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह घटना गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 के पास, हॉस्टल नंबर-8 और यूआईईटी को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते पर हुई। करंट लगने के बाद छात्रा को तुरंत जीएमसीएच-16 अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल करंट लगने की असली वजह की जांच की जा रही है। घटना से नाराज छात्रों ने पहले विद्युत शाखा के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में बड़ी संख्या में छात्र कुलपति (वीसी) कार्यालय पहुंच गए और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान छात्र ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाते रहे और कुलपति के इस्तीफे की मांग की। छात्रों का कहना है कि पिछले साल भी करंट लगने से एक छात्र की मौत हुई थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई, बिजली व्यवस्था की जांच और पीडि़त परिवार को न्याय देने की मांग की। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब कुलपति प्रो. रेणु विज का बुधवार को कार्यकाल समाप्त होने वाला है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply