Breaking News

भोपाल@दतिया विधानसभा उपचुनाव : 30 जुलाई को मतदान,2.20 लाख मतदाता करेंगे 21 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Share

भोपाल,28 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यहां 30 जुलाई को मतदान होगा, जिसमें 2 लाख 20 हजार 344 मतदाता 21 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। ईवीएम में उम्मीदवारों के साथ नोटा का विकल्प भी रहेगा। तीन अगस्त को मतगणना होगी और इसी दिन नतीजे आएंगे। समयऔर कैलेंडर दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार-प्रसार का आज मंगलवार को अंतिम दिन है। शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार और उनके स्थानीय कार्यकर्ता ही घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने समर्थकों और मतदाताओं के बीच आखिरी बार अपनी ताकत दिखाने में जुटे हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,20,344 मतदाता हैं। इनमें 1,16,088 पुरुष और 1,04,246 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 10 अन्य मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। विधानसभा क्षेत्र में 1,372 दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक उम्र के 1,237 और 443 सर्विस वोटर भी हैं। यही मतदाता 30 जुलाई को ईवीएम में बटन दबाकर 21 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। भाजपा ने चुनाव प्रचार में दतिया के विकास को मुख्य मुद्दा बनाया। पार्टी ने ढाई साल से क्षेत्र में विकास कार्य ठप होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को घेरा। भाजपा नेताओं ने मतदाताओं से कहा कि पार्टी प्रत्याशी के जीतने पर रुके हुए विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा। प्रचार के दौरान सरकार के काम और दतिया के विकास को लेकर भी जनता के बीच नेता पहुंचे। वहीं कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में दतिया उपचुनाव में भाजपा के दावेदार माने जा रहे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को निशाने पर रखा। पार्टी ने उनके कार्यकाल के दौरान दतिया में कानून-व्यवस्था और कथित गुंडागर्दी को लेकर लगातार सवाल उठाए। कांग्रेस ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने को भी चुनावी मुद्दा बनाया और इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा। दतिया उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 40-40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा। भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल लगातार प्रचार में सक्रिय रहे।


Share

Check Also

कलोल (गुजरात)@पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर तेज होगा अभियान

Share अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सात अहम प्रस्ताव …

Leave a Reply