पटना,28 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन द्वारा खाली की गई पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। अब 30 जुलाई को मतदान होगा। प्रचार के अंतिम दिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी प्रमुख घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन कर गठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन किया और राजग प्रत्याशी नीरज कुमार की भारी मतों से जीत का दावा किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र की जनता से मिले व्यापक समर्थन से यह स्पष्ट हो गया है कि बांकीपुर की जनता विकास और सुशासन के मुद्दे पर राजग के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में आयोजित रोड शो,जनसंपर्क अभियान और विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में मतदाताओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि नीरज कुमार बड़े मतांतर से विजयी होंगे। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं बांकीपुर के मतदाताओं से बिहार में विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए राजग प्रत्याशी नीरज कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur