Breaking News

बलरामपुर@ सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर विद्यार्थियों में जगाई राष्ट्रीय एकता की भावना

Share

एसपी वैभव बैंकर ने सफलता का मंत्र दिया, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों पर भी किया जागरूक
बलरामपुर ,28 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला, निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, संविधान के प्रति सम्मान और रचनात्मक प्रतिभा का विकास करना था। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विजेताओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पु.से.) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और राष्ट्रीय एकीकरण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद अनेक रियासतों का भारत में विलय कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, इसलिए उन्हें ‘लौह पुरुष’ कहा जाता है। अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए एसपी बैंकर ने विद्यार्थियों से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध ढंग से पढ़ाई करने, समय का सदुपयोग करने तथा कठिन परिश्रम और अनुशासन को सफलता का आधार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी वैज्ञानिक तरीके से की जाए और ‘प्रेजेंस ऑफ माइंड’ विकसित किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से उसका जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बालिका एवं महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा यातायात नियमों के पालन के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े कई प्रश्न पूछे। कक्षा 12वीं की छात्रा काजल गुप्ता ने बोर्ड परीक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में प्रश्न किया, जबकि कक्षा 11वीं की छात्रा नंदिनी मेहता ने विज्ञान संकाय के साथ ष्टरु्रभ् और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन मांगा। एसपी बैंकर ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को व्यावहारिक और प्रेरणादायी सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि वे इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से होने के बावजूद इतिहास विषय के माध्यम से सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की सलाह दी। उन्होंने डायल-112 सेवा, पीएम राहत योजना और राजवीर योजना की भी जानकारी दी।
प्रतियोगिताओं के परिणामों में निबंध लेखन में इरम ने प्रथम, रोशनी सिंह ने द्वितीय तथा पूर्णिमा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में चाहत गुप्ता प्रथम, काजल गुप्ता द्वितीय तथा धनंजय कुशवाहा एवं लकी राम ईश्वर संयुक्त रूप से तृतीय रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में माही सोनी प्रथम, कंचन द्वितीय तथा रोशन तारा तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती भलेरिया एक्का, उपप्राचार्य सुनील कुमार एक्का, रामप्रवेश कश्यप, हेमंत कुजूर, यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन, प्रशिक्षु सूबेदार ज्योति साहू, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा 500 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख की कथित ठगी! चार साल तक भरोसे में रखकर टालते रहे, अब तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज

Share भूमि विक्रय अनुबंध के बाद नकद व ऑनलाइन ली रकम, न रजिस्ट्री की और …

Leave a Reply