Breaking News

नई दिल्ली@आरबीआई लाएगा 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोट,सरकार ने ट्रायल को मंजूरी दी…

Share


नई दिल्ली,27 जुलाई 2026। केंद्र सरकार ने 10 रुपये और 20 रुपये के पॉलीमर बैंकनोटों के फील्ड ट्रायल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लोकसभा में लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि क्रक्चढ्ढ ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अधिनियम के तहत केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी। ट्रायल सफल रहने पर इन नोटों को नियमित रूप से जारी करने का भी प्रस्ताव है। सरकार के अनुसार, आरबीआई ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों में पाया गया है कि पॉलीमर बैंकनोट सामान्य कागजी नोटों की तुलना में अधिक समय तक चलते हैं। ये नोट ज्यादा टिकाऊ होते हैं और जल्दी खराब नहीं होते। हालांकि, यह प्रस्ताव अभी शुरुआती चरण में है। इसलिए इसके सभी पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है और अंतिम फैसला ट्रायल के नतीजों के आधार पर लिया जाएगा, ताकि सभी जरूरी पहलुओं का सही आकलन हो सके। सरकार ने साफ किया है कि कागजी मुद्रा को पूरी तरह बंद करने की कोई योजना नहीं है। वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि पॉलीमर बैंकनोट कागजी नोटों के साथ ही चलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नकद और डिजिटल भुगतान दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं और लोगों को भुगतान के अलग-अलग विकल्प उपलब्ध कराते हैं। इसलिए पॉलीमर नोट आने से डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ेगा और दोनों व्यवस्थाएं साथ-साथ चलती रहेंगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अस्पताल से छुट्टी के बाद राजघाट पहुंचे सोनम वांगचुक,बोले…गांधीजी का रास्ता आज भी सबसे सही…

Share नई दिल्ली,27 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल …

Leave a Reply