गुजरात,27 जुलाई 2026। गुजरात में उच्च शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। देशभर में NEET परीक्षा को लेकर विवाद अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब जामनगर स्थित प्रतिष्ठित गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS परीक्षा के पेपर लीक होने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी के तीसरे प्रोफेशनल ईयर के एक महत्वपूर्ण विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही व्हाट्सएप पर वायरल हो गया था। इस घटना ने न केवल विश्वविद्यालय प्रशासन बल्कि छात्रों और अभिभावकों की भी चिंता बढ़ा दी है। मामले के सामने आते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल जांच के आदेश दिए और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 जुलाई को गुजरात BAMS का पेपर लीक,WhatsApp पर वायरल हुए 11 सवाल थर्ड प्रोफेशनल ईयर के MS-शल्य तंत्र-1 विषय की परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित की गई थी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और शुरुआत में किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद कुछ छात्रों ने दावा किया कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही व्हाट्सएप के कई ग्रुपों में इस विषय से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए गए थे। छात्रों के अनुसार, जब उन्होंने परीक्षा हॉल से बाहर निकलने के बाद प्रश्नपत्र का मिलान व्हाट्सएप पर वायरल संदेशों से किया तो वे हैरान रह गए। दावा किया गया कि परीक्षा में पूछे गए कुल 12 प्रश्नों में से 11 प्रश्न वही थे,जो पहले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो चुके थे। इतनी अधिक समानता ने पेपर लीक की आशंका को और मजबूत कर दिया। देखते ही देखते यह मामला सोशल मीडिया और शैक्षणिक जगत में चर्चा का विषय बन गया। पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय के इंचार्ज एग्जामिनेशन डायरेक्टर डॉ. एच. पी. झाला ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि परीक्षा सुबह के सत्र में पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई थी। उन्हें शाम के समय सूचना मिली कि परीक्षा से पहले व्हाट्सएप पर कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए गए थे, जिनका परीक्षा के प्रश्नपत्र से काफी मेल बताया जा रहा है। डॉ. झाला ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत विश्वविद्यालय के कुलपति (वाइस चांसलर) को पूरे मामले से अवगत कराया।
इ
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur