Breaking News

बिलासपुर@कारोबारी ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप,पीएमओ पहुंची शिकायत तो मचा हड़कंप

Share

बिलासपुर,11 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रियल स्टेट कारोबारी ने कोल्ड-ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर 37 साल की महिला से रेप किया है। उसका अश्लील वीडियो बनाकर करीब 8 महीने तक ब्लैकमेल भी किया। पीडि़ता ने इसकी शिकायत डाक के माध्यम से पीएमओ को भेजी। जिसके बाद स्नढ्ढक्र दर्ज की गई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पीडि़ता का आरोप है कि, किसी को कुछ बताने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने,दुकान खाली कराने,जेल भिजवाने और झूठे मादक पदार्थ के मामले में फंसाने की धमकी भी दी। आरोपी ने यह भी दावा किया कि, उसकी पहुंच बड़े पुलिस अधिकारियों तक है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जानकारी के मुताबिक, मुंगेली नाका के पास किराए के कमरे में सिलाई सेंटर चलाने वाली महिला की पहचान भवन मालिक रियल स्टेट कारोबारी प्रशांत नारंग उर्फ बंटू नारंग (45) से हुई थी। पीडि़ता का आरोप है कि सितंबर 2024 में आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि उसका एक परिचित हाईकोर्ट का बड़ा वकील है, जो उसके पुराने केस में मदद कर सकता है। इसी बहाने उसने 8 सितंबर 2024 को दोपहर करीब दो बजे होटल ईस्ट पार्क बुलाया। पीडि़ता का आरोप है कि होटल में आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक/पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी जैसी हालत में उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। शिकायत के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को लगातार ब्लैकमेल किया। डर और बदनामी की वजह से वह विरोध नहीं कर सकी। आरोपी अप्रैल 2025 तक अलग-अलग होटलों में बुलाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीडि़ता का यह भी आरोप है कि, दिसंबर 2024 में आरोपी ने उसे दूसरी पत्नी की तरह रखने और शादी का भरोसा देकर अपने साथ बनाए रखा। जब भी महिला वीडियो डिलीट करने की बात करती, आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में उसने पीडि़ता का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी फिलहाल मुंबई में है। पीडि़ता का आरोप है कि,विरोध करने पर आरोपी ने मोबाइल में रिकॉर्ड वीडियो दिखाते हुए कहा कि, अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। दुकान खाली कराने,दोबारा जेल भिजवाने और झूठे मादक पदार्थ के मामले में फंसाने की धमकी भी दी। डर और कथित रसूख के कारण पीडि़ता सीधे थाने नहीं पहुंच सकी।
उसने डाक के माध्यम से उच्च अधिकारियों और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को शिकायत भेजी। मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(एम), 308(2) और 351(3) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह दुष्कर्म के आरोपों के साथ सेक्सटॉर्शन का मामला बनता है। पीडि़ता के अनुसार आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और इसी डर का फायदा उठाकर लंबे समय तक कथित रूप से उसका यौन शोषण करता रहा। पुलिस अब दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और डिजिटल साक्ष्यों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@सरगुजा संभाग में किरायेदारों, बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों का होगा व्यापक सत्यापन अभियान

Share आईजी दीपक कुमार झा के निर्देश के बाद सभी जिलों में पुलिस करेगी विशेष …

Leave a Reply