Breaking News

बलरामपुर@बारिश के बीच कांग्रेस का पुतला दहन, पुलिस से झूमाझपटी के बीच सफल हुआ प्रदर्शन

Share

बलरामपुर,10 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत शुक्रवार को बलरामपुर जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। लगातार बारिश के बावजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भीगते हुए प्रदर्शन जारी रखा और चांदो चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया।
कांग्रेस के अनुसार, जिला अध्यक्ष हरिहर यादव के नेतृत्व में निर्धारित समय पर कार्यकर्ता चांदो चौक पहुंचे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पुतला दहन को लेकर झूमाझपटी भी हुई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में डटे रहे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव के अलावा महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, सेवादल तथा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध व्यक्त किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@बाइकर्स गैंग पर सरगुजा पुलिस का बड़ा एक्शन,158 बाइक जब्त,नाबालिग चालकों के परिजनों को दी चेतावनी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,10 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। मैनपाट क्षेत्र में बाइकर्स गैंग की स्टंटबाजी और यातायात नियमों …

Leave a Reply