Breaking News

पटियाला@एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर,पिता-बेटी की मौत

Share


पटियाला,09 जुलाई 2026। पंजाब के पटियाला शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद परिवार के सभी सदस्यों की हालत बिगड़ गई,जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान परिवार के मुखिया और उनकी 13 वर्षीय बेटी की मौत हो गई,जबकि मां और बेटा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। एक हंसता-खेलता परिवार अचानक इस तरह के संकट में घिर गया, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पिता और बेटी की इलाज के दौरान मौत
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, जहरीला पदार्थ खाने वालों की पहचान 45 वर्षीय विकास बातिश और उनकी 13 वर्षीय बेटी खुशी बातिश के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं,परिवार की 43 वर्षीय महिला तमन्ना बातिश और उनके 11 वर्षीय बेटे कनव का इलाज अभी भी राजिंदरा अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर…
एक ही परिवार के चार लोगों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगालना शुरू कर दिया है। डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में परिवार से जुड़े घरेलू लेन-देन और आर्थिक विवाद की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तनाव के चलते परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया होगा।


Share

Check Also

महाराष्ट्र@बाढ़ के पानी में बह गए 3000 एलपीजी गैस सिलेंडर,वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

Share महाराष्ट्र,09 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी …

Leave a Reply