Breaking News

अयोध्या@अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा,13 जुलाई को संभावित सुनवाई

Share


अयोध्या,09 जुलाई 2026। अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चंदे की कथित चोरी का मामला अब सर्वोच्च न्यायालय की दहलीज पर है। इस संवेदनशील प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें मामले को सीबीआई को सौंपने और एक विशेष जांच दल के गठन की मांग की गई है। इससे पहले,29 जून को सुप्रीम कोर्ट की अवकाशकालीन बेंच ने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुए कहा था कि गर्मी की छुट्टियों के बाद इसे नियमित बेंच के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। 13 जुलाई से अदालत की नियमित कार्रवाई फिर से शुरू हो रही है, ऐसे में याचिका के स्टेटस से संकेत मिल रहे हैं कि इस पर सुनवाई उसी दिन हो सकती है। हालांकि, अंतिम सूची आने तक इस पर संशय बना हुआ है। इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट ने मंदिर प्रशासन के भीतर व्याप्त भ्रष्टाचार की कई परतें खोल दी हैं। रिपोर्ट में 30 वर्षीय अविनाश शुक्ला को इस पूरी साजिश का मुख्य सूत्रधार बताया गया है। जांचकर्ताओं के अनुसार, मंदिर के दान गणना कक्ष में लगभग 40 दिनों के भीतर दान राशि की चोरी की 70 घटनाएं सामने आई हैं। विशेष जांच टीम का मानना है कि पूरा चोरी का नेटवर्क अविनाश शुक्ला के इर्द-गिर्द ही घूम रहा था। उसकी गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही पांच अन्य संदिग्ध आरोपियों की पहचान संभव हो सकी और जांच टीम उस तरीके को समझ पाई,जिसका इस्तेमाल दान राशि में हेराफेरी करने के लिए किया जाता था। जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है, जो आरोपी के भ्रष्टाचार को और स्पष्ट करता है। ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ द्वारा दान राशि की गिनती के लिए नियुक्त कर्मचारियों को मासिक वेतन के रूप में 15 हजार रुपये से कुछ अधिक राशि ही मिलती है।


Share

Check Also

महाराष्ट्र@बाढ़ के पानी में बह गए 3000 एलपीजी गैस सिलेंडर,वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

Share महाराष्ट्र,09 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी …

Leave a Reply