नई दिल्ली,09 जुलाई 2026। देश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नीट-यूजी परीक्षा के विवाद के कुछ ही सप्ताह बाद, अब यूजीसी-नेट जून 2026 की समाजशास्त्र परीक्षा के पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों के अनुसार, परीक्षा से पहले 100 पन्नों की एक पीडीएफ फाइल वायरल हुई थी, जिसमें मौजूद करीब 90 प्रश्न वास्तविक प्रश्नपत्र से हुबहू मेल खाते हैं। इस खुलासे ने लाखों परीक्षार्थियों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है। शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं, हालांकि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
2.25 लाख रुपये में पेपर
का सौदा और गिरोह का दावा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,यह कथित प्रश्नपत्र बिहार,उत्तर प्रदेश,हरियाणा,दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में सक्रिय एक संगठित गिरोह द्वारा 2.25 लाख रुपये में बेचा जा रहा था। यह दावा परीक्षा प्रणाली में सेंधमारी के गहरे नेटवर्क की ओर इशारा करता है। सूत्रों का कहना है कि शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस बीच, परीक्षा से जुड़ी सुरक्षा और गोपनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। परीक्षार्थियों का कहना है कि यदि इतनी बड़ी संख्या में प्रश्न पहले से ही लीक हो गए थे,तो परीक्षा की निष्पक्षता पूरी तरह समाप्त हो जाती है। यह मामला ऐसे समय पर आया है जब देश नीट-यूजी परीक्षा के विवाद से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेपर लीक के आरोपों के बाद नीट परीक्षा को रद्द करना पड़ा था,जिसके बाद जांच सीबीआई को सौंपी गई और कई गिरफ्तारियां भी हुईं। पुनः आयोजित नीट-यूजी परीक्षा, जो 21 जून को संपन्न हुई।
राहुल गांधी का हमला : सरकार विश्वसनीयता बनाए रखने में पूरी तरह विफल…
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक रिपोर्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के गोपनीय डेटाबेस से जुड़ी 100 पन्नों की पीडीएफ परीक्षा से पहले ही लीक हो गई थी। राहुल गांधी ने दावा किया कि यही गिरोह आगामी ष्टस्ढ्ढक्र-हृश्वभ्, ॥भ्श्वभ् और ्रष्ठ्र जैसी परीक्षाओं के पेपर भी लीक करने का दावा कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लाखों छात्रों की मेहनत का सम्मान करने में विफल रही है। राहुल गांधी के अनुसार,बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से यह स्पष्ट है कि परीक्षा प्रणाली का तंत्र पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। उन्होंने छात्रों से एकजुट होकर बदलाव के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur