Breaking News

बलरामपुर@पुलिस जवानों के कैम्प व निर्माणाधीन सड़डक़ का किया निरीक्षण

Share


बलरामपुर 29 मार्च 2022(घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व सामरी विधायक श्री चिंतामणी महाराज, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू व वनमण्डाधिकारी श्री विवेकानन्द झाा ने विकासखण्ड कुसमी के दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम सबाग से पुंदाग तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत निर्माणाधीन मार्ग तथा भूताही में बनाये गये पुलिस जवानों के कैम्प का निरीक्षण किया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र सबाग से पुंदाग तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। कार्य का निरीक्षण करने संसदीय सचिव, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुँचे। इस दौरान कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने संबंधित ठेकेदार को सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने भूताही में पदस्थ पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी तथा उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply