Breaking News

नई दिल्ली@35 करोड़ का ऑफर और 15 विधायकों का इस्तीफा…विजय की सरकारगिराने की साजिश का खुला राज

Share

नई दिल्ली,02 जुलाई 2026। तमिलनाडु की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाले टीवीके विधायक ने दावा किया है कि उन्हें सदन अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्तावित विधानसभा प्रस्ताव पर अपना वोट प्रभावित करने के लिए 35 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी। दरअसल,टीवीके विधायक एन. इलैयाराजा की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कंसल्टेंसी फर्म के कर्मचारी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार डीएमके नेता सेंथिल बालाजी और उनके भाई वी अशोक कुमार से जुड़े बताए जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से बताया कि इस साजिश में टीवीके के 15 विधायकों के एक साथ इस्तीफे की साजिश रचकर सरकार को गिराने की योजना शामिल थी। टीवीके विधायक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने जांच शुरू की और एक कंसल्टेंसी फर्म के कर्मचारी को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान,अधिकारियों को डीएमके विधायक सेंथिल बालाजी से संबंध होने की खबर मिली। इसके बाद दो और लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। एन. इलायाराजा द्वारा चेन्नई पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आईपीडीएस नामक परामर्श फर्म के एक व्यक्ति ने उन्हें तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर (जो टीवीके नेता हैं) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए 35 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। 29 जून को विधायक इलैयाराजा द्वारा चेन्नई पुलिस आयुक्त के पास दर्ज कराई गई।



Share

Check Also

नई दिल्ली@पीएफ नियमों में बड़ा बदलाव…अब मर्जी से कटेगा ज्यादा पैसा, एडवांस निकालना भी हुआ आसान,नए लेबर कोड के हिसाब से बदले नियम

Share नई दिल्ली,02 जुलाई 2026। नौकरीपेशा लोगों के भविष्य निधि यानी पीएफ से जुड़े नियमों …

Leave a Reply