Breaking News

अयोध्या@राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा के घर पर चलेगा बुलडोजर! पत्नी को थमाया गया नोटिस…

Share

अयोध्या,02 जुलाई 2026। श्रीराम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी लवकुश मिश्रा के घर बुलडोजर चलने वाला है। एडीए ने लवकुश की पत्नी को इस संबंध में नोटिस थमा दिया है। सोहावल के बनवीरपुर में लवकुश मिश्रा का मकान बन रहा है। लवकुश ने अपनी पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर ये जमीन लेकर रखी थी। बता दें कि श्रीराम मंदिर मामले को लेकर ्रढ्ढरूढ्ढरू प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि ‘मुझे नहीं पता, हम तो इंतजार में हैं कि स्नढ्ढक्र कब होगा और स्नढ्ढक्र के बाद किसका घर तोड़ा जाएगा? बुलडोज़र चलेगा या गोली चलेगी? आस्था की बुनियाद पर आपने सब कुछ कर दिया। अब आस्था की बुनियाद पर क्या ये भी बर्दाश्त किया जाएगा? अब ये सरकार को तय करना है।‘ ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा कि एफआईआर क्यों नहीं हो रही है? यदि एफआईआर होगी तो पहले गोली चलेगी पैर पर या बुलडोजर चलेगा घर पर? क्योंकि ये तो सिर्फ मुस्लिम समाज पर चल रहा है ना उत्तर प्रदेश में। आप देख लीजिए रोड पर नमाज नहीं पढ़ना, कोई मजहबी यात्रा होती है तो दुकानें बंद कर देना।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply