Breaking News

जयपुर@ निर्माणाधीन रिसॉर्ट की दीवार ढही

Share


मलबे में दबने से 3 मजदूरों की मौत
जयपुर,29 जून 2026।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को एक निर्माणाधीन रिसॉर्ट में बड़ा हादसा हो गया। चंदवाजी थाना क्षेत्र में सीवरेज लाइन की मरम्मत के दौरान अचानक रिसॉर्ट की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे की चपेट में आकर कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर राहत और बचाव अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने मलबे की बारीकी से जांच की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके नीचे कोई अन्य व्यक्ति फंसा न हो। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही या सुरक्षा नियमों की अनदेखी सामने आती है, तो जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स की याचिका पर केंद्र को नोटिस

Share 21 मीडिया ग्रुप सुप्रीम कोर्ट पहुंचे,कहा…डेटा प्रोटेक्शन कानून से खबरों की रिपोर्टिंग करना मुश्किल …

Leave a Reply