Breaking News

मुंबई @ महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता गिरफ्तार

Share


मुंबई,29 जून 2026 ।
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रजेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, ब्रजेंद्र गुप्ता लंबे समय से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक कराने वाले कथित नेटवर्क से जुड़ा रहा है। पुलिस अब उसके पुराने मामलों की भी जांच कर पूरे नेटवर्क की कडि़यां जोड़ने में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रजेंद्र गुप्ता का नाम पहली बार किसी पेपर लीक मामले में सामने नहीं आया है। वर्ष 2011 में उजागर हुए एक बड़े पेपर लीक प्रकरण में भी उसका नाम आरोपी के रूप में सामने आया था। जांच एजेंसियों का दावा है कि वह पिछले करीब 25 वर्षों से अवैध गतिविधि से जुड़ा हुआ है और देशभर में फैले नेटवर्क के माध्यम से सरकारी भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र हासिल कर अभ्यर्थियों तक पहुंचाने का काम करता था। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि के लिए विभिन्न राज्यों की एजेंसियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार, ब्रजेंद्र गुप्ता सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं रहता था, जिससे उसकी गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल था।
पुलिस का कहना है कि वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहता था, जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी चुनौतीपूर्ण रही। बताया जा रहा है कि पटना पुलिस भी लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।
कई राज्यों तक फैले नेटवर्क की जांच
प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि कथित पेपर लीक नेटवर्क केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं हो सकता। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अन्य राज्यों की भर्ती परीक्षाओं में भी इस गिरोह की भूमिका रही है या नहीं। महाराष्ट्र पुलिस विभिन्न राज्यों की पुलिस और जांच एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर नेटवर्क के वित्तीय और तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply