
- नौगई तिहरा हत्याकांड: आखिर सीबीआई जांच से सरकार अब तक क्यों दूर?
- नौगई तिहरा हत्याकांड: 11 दिन बाद भी न्याय अधूरा,सवाल पूरे!
- 20 खोजी रिपोर्टों ने उठाए सवाल,12 गिरफ्तारियां भी नहीं मिटा सकीं जांच पर उठते संदेह
- 11 दिन की पड़ताल…20 खुलासे…लेकिन सच्चाई तक पहुंचना अभी बाकी!
- दैनिक घटती-घटना की खोजी श्रृंखला के बाद भी सबसे बड़ा सवाल—क्या होगी सीबीआई जांच?
- गिरफ्तारियां पूरी…लेकिन क्या पूरी हुई जांच? नौगई तिहरा हत्याकांड के 11 दिन,20 खबरें और अब भी अनुत्तरित कई सवाल
- लगातार उठते रहे सवाल…लेकिन सरकार अब तक सीबीआई जांच पर मौन क्यों?
- 20 खबरों ने पूछा,सरकार कब देगी जवाब? नौगई तिहरा हत्याकांड में 11 दिन बाद भी सीबीआई जांच पर फैसला नहीं,आखिर इंतजार किस बात का?
- नौगई तिहरा हत्याकांड: 11 दिन, 20 खबरें और एक ही मांग—निष्पक्ष जांच
- 12 आरोपी गिरफ्तार,लेकिन क्या पीड़ित परिवार को पूरा न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है?
- क्या अब भी सीबीआई जांच का इंतजार करेगी सरकार,या पीड़ितों को खटखटाना पड़ेगा अदालत का दरवाजा?
- 17 जून से 27 जून 2026 तक लगातार उठते रहे सवाल,न्याय की मांग और निष्पक्ष जांच की मुहिम
-रवि सिंह-
कोरिया/सोनहत 26 जून 2026 (घटती-घटना)। 16 जून 2026 की दरमियानी रात को कोरिया जिले के नौगई गांव में जो हुआ,उसने केवल तीन लोगों की जान नहीं ली, बल्कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था,पुलिस विवेचना, प्रशासनिक जवाबदेही और शासन की संवेदनशीलता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया,चार लोगों को वाहन में घेरकर आग के हवाले कर दिया गया, जिनमें तीन की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, यह घटना 17 जून से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी और देखते ही देखते छत्तीसगढ़ की सबसे चर्चित आपराधिक घटनाओं में शामिल हो गई। आज इस घटना को 11 दिन से अधिक हो चुके हैं। पुलिस 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है,कई गिरफ्तारियां,पूछताछ,घटनास्थल पुनर्निर्माण,आत्मसमर्पण और पुलिस कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन एक सवाल आज भी जस का तस खड़ा है—क्या पूरी सच्चाई सामने आ चुकी है? इसी सवाल को केंद्र में रखकर दैनिक घटती-घटना ने 18 जून से 26 जून तक लगातार 20 खोजी और विश्लेषणात्मक खबरें प्रकाशित कीं, इन खबरों में केवल घटनाक्रम नहीं,बल्कि उन सभी पहलुओं को सामने लाने का प्रयास किया गया जो निष्पक्ष जांच के लिए आवश्यक माने जाते हैं।
शुरुआत से ही सवालों के केंद्र में रही पुलिस विवेचना
17 जून को घटना सामने आने के बाद पुलिस ने पहले इसे एक आपराधिक घटना के रूप में दर्ज किया,धीरे-धीरे पुलिस के अलग-अलग बयान सामने आए, कहीं इसे गंगवार जैसा बताया गया,कहीं आपसी विवाद,कहीं आगजनी और बाद में सुनियोजित हत्या की संभावना पर भी चर्चा होने लगी,यहीं से जनता के मन में पहला संदेह पैदा हुआ,यदि घटना की प्रकृति स्पष्ट थी,तो शुरुआती दिनों में अलग-अलग व्याख्याएं क्यों सामने आईं? यदि पुलिस शुरू से ही सभी तथ्यों पर काम कर रही थी, तो घटनाक्रम को लेकर इतने विरोधाभासी संकेत क्यों मिले?
11 दिन में 12 गिरफ्तारियां…लेकिन क्या पूरी कहानी खत्म हो गई?
पुलिस ने पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बाद में कथित आत्मसमर्पण,फिर तीन और गिरफ्तारियां हुईं और अंततः कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आई, गिरफ्तारियां निश्चित रूप से विवेचना का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन किसी भी जघन्य अपराध में गिरफ्तारी अंतिम लक्ष्य नहीं होती,असली लक्ष्य यह होता है कि अपराध का वास्तविक कारण,षड्यंत्र,योजना,सहयोगी और संभावित संरक्षण सामने आएं,यही कारण है कि गिरफ्तारियों के बाद भी जनता का सबसे बड़ा प्रश्न बना रहा की क्या जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई, वही पूरी कहानी है, या अभी भी कुछ ऐसे पात्र हैं जिन तक जांच पहुंचना बाकी है?
सरकार की चुप्पी भी सवालों के घेरे में…
इतनी बड़ी घटना के बाद सामान्यतः अपेक्षा की जाती है कि सरकार स्वयं पहल करते हुए हर संभव कदम उठाए, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई की बात कही,प्रभारी मंत्री पीडि़त परिवार से मिले,पूर्व मुख्यमंत्री भी पीडि़त परिवार के घर पहुंचे, विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा, लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ा निर्णय सीबीआई जांच की अनुशंसा अब तक नहीं हुई, यही कारण है कि लोगों के बीच यह चर्चा लगातार बनी हुई है कि यदि सरकार स्वयं सीबीआई जांच नहीं कराती, तो क्या पीडि़त परिवार को न्यायालय की शरण लेनी पड़ेगी?
अब सबसे बड़ी परीक्षा सरकार की है…
घटना अब केवल पुलिस केस नहीं रह गई है,यह शासन की विश्वसनीयता की परीक्षा बन चुकी है, यदि सरकार मानती है कि पुलिस जांच पूरी तरह निष्पक्ष है,तो उसे पारदर्शिता के साथ जनता के सामने जांच की प्रगति रखनी चाहिए, यदि उसे लगता है कि किसी स्वतंत्र एजेंसी की आवश्यकता है,तो सीबीआई जांच की अनुशंसा पर विचार होना चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र में न्याय केवल होना पर्याप्त नहीं माना जाता, बल्कि न्याय होता हुआ दिखाई देना भी उतना ही आवश्यक है।
सबसे बड़ा सवाल अभी भी वही…
11 दिन बीत चुके हैं,12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, सैकड़ों पन्नों की केस डायरी तैयार हो रही है,कॉल डिटेल,फॉरेंसिक रिपोर्ट,गवाहों के बयान और विवेचना आगे बढ़ रही है,लेकिन इसके बावजूद जनता का सबसे बड़ा प्रश्न आज भी वही है क्या नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच पर सभी संदेह समाप्त हो गए हैं? यदि उत्तर ‘नहीं’ है,तो फिर यह जिम्मेदारी किसकी है कि उन संदेहों को समाप्त करे—पुलिस, सरकार या किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी की?
11 दिनों की खोजी पत्रकारिता का सार
17 जून की रात हुई इस जघन्य घटना के बाद 18 जून से 26 जून 2026 के बीच दैनिक घटती-घटना ने लगातार लगभग 20 प्रमुख खोजी और विश्लेषणात्मक समाचार/विशेष रिपोर्टें प्रकाशित कीं, इन रिपोर्टों में केवल गिरफ्तारी या पुलिस कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई,बल्कि रेत कारोबार,राजनीतिक संरक्षण,प्रशासनिक जवाबदेही,पुलिस विवेचना,एफआईआर,सीडीआर, आत्मसमर्पण बनाम गिरफ्तारी, फरार आरोपियों की भूमिका,संभावित षड्यंत्र,सोशल मीडिया ट्रायल, संवैधानिक मूल्यों और न्यायिक प्रक्रिया जैसे सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की गई, पूरी श्रृंखला का केंद्रीय उद्देश्य एक ही रहा—पीडि़त परिवार को निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच के माध्यम से न्याय मिले तथा किसी भी स्तर पर वास्तविक दोषियों को बचाने या जांच को प्रभावित करने की संभावना समाप्त हो।
सीबीआई जांच की मांग आखिर क्यों लगातार उठ रही है?-
इस पूरे मामले में सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि सीबीआई जांच की मांग केवल विपक्ष या किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं रही, पीडि़त परिवार, स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठन, विभिन्न जनप्रतिनिधि और बाद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक ने सीबीआई जांच की मांग उठाई, यह मांग इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि पुलिस की विवेचना को लेकर लगातार संदेह व्यक्त किया गया, कई ऐसे बिंदु सामने आए जिन पर लोगों ने सवाल उठाए—पुलिस के शुरुआती बयान, फरार आरोपियों को पकड़ने में लगा समय, आत्मसमर्पण और गिरफ्तारी की अलग-अलग चर्चाएं, एफआईआर से बाहर चर्चित नाम, कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों की भूमिका, रेत कारोबार और कथित राजनीतिक संरक्षण की जांच, इन सभी कारणों से यह धारणा बनी कि यदि जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी द्वारा हो तो जनता का विश्वास और मजबूत हो सकता है।
क्या सरकार पुलिस पर पूरा भरोसा जता रही है?-
यह प्रश्न इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मामले में पुलिस स्वयं विवादों के केंद्र में रही है, पुलिस के बदलते बयान, आत्मसमर्पण और गिरफ्तारी को लेकर विवाद, कथित प्रभावशाली लोगों की भूमिका, राजनीतिक संरक्षण के आरोप, विवेचना की दिशा पर लगातार उठते सवाल, ऐसे में जब पीडि़त पक्ष, आरोपी पक्ष, सत्ता पक्ष, विपक्ष, सामाजिक संगठन और आम जनता—सभी किसी न किसी रूप में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हों, तब केवल पुलिस जांच पर जनता का विश्वास कायम रखना सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है।
दैनिक घटती-घटना ने किन-किन पहलुओं पर उठाए सवाल?
पिछले 11 दिनों में प्रकाशित लगभग 20 प्रमुख रिपोर्टों में निम्नलिखित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई…
दिन में एफआईआर,रात में तिहरा हत्याकांड।
घटना की समय-रेखा और पुलिस कार्रवाई।
रेत कारोबार और बढ़ती हिंसा।
क्या अवैध या विवादित रेत कारोबार इस घटना की पृष्ठभूमि बना?
क्या छत्तीसगढ़ में तैयार हो रहा है नया ‘भिंड-मुरैना’?
रेत,राजनीति और हिंसा का विश्लेषण।
समझौते की मेज से श्मशान तक।
घटना की क्रमवार कहानी।
लाल रेत का काला साम्राज्य।
खनिज विभाग,प्रशासन और कथित संरक्षण पर प्रश्न।
घटनास्थल पर आरोपियों से पूछताछ।
पुलिस विवेचना की दिशा।
तीन मौतें…दर्जनों सवाल।
जनता के मन में उठ रहे प्रश्न।
एफआईआर में नाम नहीं,फिर भी चर्चाओं में क्यों?
एफआईआर से बाहर चर्चित नामों पर सवाल।
आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी?
पुलिस कार्रवाई पर बहस।
जांच निष्पक्ष दिखनी भी चाहिए।
संपादकीय विश्लेषण।
पुलिस के बदलते बयान।
गंगवार,आगजनी या सुनियोजित हत्या?
सभी आरोपी गिरफ्तार,फिर भी सच्चाई बाकी।
गिरफ्तारी और वास्तविक कारण।
सुपर कॉप बिना वर्दी क्यों?
अनुशासन और पुलिस प्रक्रिया पर सवाल।
हत्या का समर्थन या न्याय का सम्मान?
समाज और कानून पर विमर्श।
सुशील और अंजनी की चर्चा।
जांच के संभावित दायरे पर प्रश्न।
तीन और गिरफ्तारियां।
तकनीकी जांच की भूमिका।
नेताओं की जंजीरों में पुलिस?
राजनीतिक दबाव की चर्चा।
भूपेश बघेल का दौरा।
सीबीआई जांच की मांग को नया बल।
यदि कोई गुंडा था, तो क्या उसे जिंदा जलाना संविधान है?
भीड़ न्याय बनाम संवैधानिक न्याय।
नौगई तिहरा हत्याकांड : 11 दिनों में दैनिक घटती-घटना
की 20 खोजी रिपोर्टों की कालक्रमानुसार टाइमलाइन
18 जून 2026 का अंक
(17 जून की घटना का प्रथम प्रकाशन)
- दिन में एफआईआर…रात में मौत का तांडव!
घटना का पहला विस्तृत खुलासा, दिन में मारपीट की एफआईआर और उसी रात तीन लोगों को जिंदा जलाकर हत्या किए जाने पर सवाल।
. नौगई से उठी आग की लपटें
रेत कारोबार, राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक विफलता के बीच पूरे सिस्टम पर पहली बड़ी पड़ताल।
. क्या छत्तीसगढ़ की रेत नीति ने पैदा कर दिया अपना ‘भिंड-मुरैना’?
रेत नीति, ठेका व्यवस्था और बढ़ते हिंसक संघर्षों पर विशेष विश्लेषण।
. क्या छत्तीसगढ़ की रेत में घुल रही है भिंड-मुरैना की बारूद?
संपादकीय टिप्पणी जिसमें प्रदेश की रेत नीति और अपराध के बढ़ते संबंधों पर गंभीर सवाल उठाए गए।
9 जून 2026 का अंक
. नौगई हत्याकांड : समझौते की मेज से श्मशान तक
पूरे घटनाक्रम की क्रमवार टाइमलाइन प्रकाशित। - कोरिया तिहरा हत्याकांड : ‘लाल रेत’ के खूनी खेल में तीन मौतें
रेत माफिया, खनिज विभाग, प्रशासन और राजनीतिक संरक्षण की भूमिका पर विस्तृत रिपोर्ट। - घटनास्थल पर आरोपियों से पूछताछ,चार गिरफ्तारः घटना स्थल निरीक्षण
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur