नारायणपुर, 26 जून 2026। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के थाना ओरछा और थाना छोटेडोंगर क्षेत्र में संयुक्त सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने टेकला जंगल-पहाड़ी के नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में हथियार,गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद किया है जबकि छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी से नक्सलियों के छिपकर रखा गया 24 लाख रुपये नकद बरामद किया गया है।
नारायणपुर पुलिस के अनुसार नक्सलवाद के समाप्ति के बाद लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना ओरछा और थाना छोटेडोंगर क्षेत्र में विगत दो दिनों से जारी संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। टेकला जंगल-पहाड़ी में तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के जमीन में छिपाकर रखा गया हथियार डंप खोज निकाला। नक्सली डंप से बरामद हथियारों में एक इंसास रायफल, दो एसएलआर रायफल,दो .303 रायफल, दो 30-ओसी बंदूक, एक बीजीएल लॉन्चर,एक सिंगल शॉट बंदूक, 17 मैगजीन, 263 से अधिक जिंदा कारतूस, तीन डेटोनेटर, दो बायोफेंग स्कैनर सहित बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई। इसी अभियान के दूसरे चरण में शुक्रवार को थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई 24 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की गई है। नारायणपुर एसपी राबिंसन गुडि़या ने शुक्रवार को नक्सली ड़प के बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले से नक्सलवाद के समाप्ति के बाद जिले के संवेदनशील इलाकों में लगातार एरिया डोमिनेशन और सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं।
अभियान का उद्देश्य नक्सलियों के हथियार, विस्फोटक और आर्थिक संसाधनों को खत्म कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास को मजबूत करना है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur