Breaking News

राजकोट@गुजरात के राजकोट में फांसी से लटकी मिलीं आप नेता,लिव-इन पार्टनर पर हत्या का शक…

Share


राजकोट,24 जून 2026। गुजरात के राजकोट में एक 23 वर्षीय युवती का शव उनके फ्लैट में मिलने से सनसनी फैल गई है। उनकी पहचान नंदनी आनंदभाई बोसमिया के रूप में हुई है, जो आम आदमी पार्टी (आप) की नेता थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, नंदिनी का शव राजकोट के गोंडल चौकड़ी के पास आगमन सिटी स्थित उनके फ्लैट में फांसी से लटका मिला है। नंदिनी यहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। उनके परिवार ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार के लोगों ने बताया कि वह नंदिनी को संपर्क कर रहे थे, लेकिन फोन का जवाब न मिलने पर उन्होंने फ्लैट पर जाकर चेक किया। नंदिनी के पिता आनंदभाई बोस्मिया ने बताया कि उनकी बेटी का फ्लैट पांचवीं मंजिल पर था, जहां जाने पर फ्लैट के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। नंदिनी जेतपुर में आप के टिकट पर नगर पालिका का चुनाव लड़ चुकी हैं। वह मेडिकल प्रतिनिधि थी। नंदिनी के परिजनों ने बताया कि नंदिनी जूनागढ़ में असलम हुसैन समा के किराए के मकान में रहती थीं, जहां उसका असलम से संपर्क बढ़ा और दोनों प्यार करने लगे।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply