नई दिल्ली,13 जून 2026। दुनियाभर में इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप 2026 की धूम मची हुई है। भारत में भी इस टूर्नामेंट का क्रेज किसी अन्य देश से कम नहीं है। साल 2022 में इसका प्रमाण देखने को मिला था जब 745 मिलियन लोग टेलीविजन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के जरिए जुड़े थे। लगभग 84 मिलियन लोगों ने टीवी पर टूर्नामेंट को देखा था। दूसरी ओर दिल को कचोट देने वाली एक सच्चाई ये भी है कि अबतक भारतीय फुटबॉल टीम का फीफा वर्ल्ड कप में खेलने का सपना पूरा नहीं हो पाया है। भारत का तिरंगा उन 48 देशों के झंडे में एक बार फिर नजर नहीं आएगा। लेकिन इसी बीच 4 भारतीय मूल के खिलाड़ी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेलते हुए दिखाई देंगे।
सरप्रीत सिंह
इस लिस्ट में पहला नाम सरप्रीत सिंह का है। वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की ओर से खेलेंगे। भारतीय फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता अच्छी खासी है। सरप्रीत का परिवार पंजाब के जलंधर शहर से ऑकलैंड में बस गए थे। वहीं पर उनका परिवार ग्रोसरी स्टोर चलाता है। न्यूजीलैंड टीम के लिए वह अहम खिलाडि़यों में से एक हैं।
तहसीन मोहम्मद जमशीद
19 साल के तहसीन मोहम्मद जमशीद फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कतर की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। उनके पिता भारत के केरलम से ताल्लुक रखते हैं। जबकि उनकी मां कन्नूर से हैं। तहसीन के पता भी अपनी यूनिवर्सिटी की टीम में खेला करते थे। तहसीन कतर के फ़ुटबॉल सिस्टम से आगे बढ़े और अब देश के प्रमुख क्लबों में से एक, अल-दुहैल के लिए खेलते हैं।
सैमुअल मुतूसामी
फ्रांस में जन्मे इस मिडफील्डर का भारतीय मूल उनके पिता से जुड़ा है। जो तमिल मूल के इंडो-ग्वाडेलोपियन समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। यह समुदाय 19वीं सदी में कैरिबियन क्षेत्र में भारतीय अनुबंधित मजदूरों के प्रवास से अस्तित्व में आया था। जिससे एक ऐसा सांस्कृतिक जुड़ाव बना जो पीढç¸यों से जारी है। साल 2019 में उन्होंने पदार्पण किया था।
निशान वेलुपिल्लई
निशान वेलुपिल्लई ने फीफा वर्ल्ड कप 2027 में ऑस्ट्रेलिया के सबसे खूंखार खिलाड़ी के रूप में दस्तक दी है। निशान का जन्म और पालन-पोषण मेलबर्न में हुआ था, लेकिन उनका परिवार उपमहाद्वीप से जुड़ी है। उनके पिता ससीनाथ वेलुपिल्ले श्रीलंकाई तमिल मूल के हैं जबकि उनकी मां गिलियन वेलुपिल्ले एंग्लो-इंडियन हैं। लोकल क्लबों और मेलबर्न विक्ट्री की अकादमी प्रणाली में आगे बढ़ने के बार वेलुपिल्ले को 2024 में कोच टोनी पोपोविक के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम में पहली बार बुलाया गया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur