Breaking News

बिलासपुर@बिलासपुर में 7-7 साल के बच्चियों के साथ रेप…

Share


बिलासपुर,11 जून 2026। सिरगिट्टी क्षेत्र में 7 वर्षीय दो मासूम बच्चियों के साथ नाबालिग लड़के द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस पर गंभीर लापरवाही, साक्ष्य संकलन में उदासीनता, एफआईआर में देरी कर पीडि़त पक्ष पर समझौते का दबाव बनाने को लेकर परिजनों ने एसपी से शिकायत की है। पीडि़त दोनों मासूम बच्चियों की मां परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पहुंची। उन्होंने अपनी मासूम बच्चियों से दुष्कर्म की घटना के बाद थाना सिरगिट्टी पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वे सुबह से देर रात तक थाने एवं अधिकारियों के पास भटकते रहे। बार-बार निवेदन करने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही एफआईआर दर्ज हुई। घटना के संबंध में पुलिस को कई महत्वपूर्ण तथ्य एवं संभावित साक्ष्यों की जानकारी भी दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अम्बिकापुरक्स्कूलों में पुलिस की पाठशाला,छात्रों को यातायात नियम और नए कानूनों की दी जानकारी

Share मार्च में दी गई थी जान से मारने की धमकी,कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया …

Leave a Reply