Breaking News

वाराणसी@काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग, 130 फीट होगी ऊंचाई विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग बनेगा

Share

वाराणसी 11 जून 2026। भगवान शिव की नगरी काशी को जल्द ही नई पहचान मिल सकती है। सरकार वाराणसी में दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग के निर्माण की योजना बना रहा है। प्रस्तावित परियोजना के तहत करीब 130 फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया जाएगा। जिसे लेकर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच काफी उत्साह है।

मौजूदा रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की तैयारी
वर्तमान में दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के चेंकल स्थित महेश्वर श्री शिव पार्वती मंदिर में है, जिसकी ऊंचाई 111.2 फीट है। वहीं कर्नाटक के कोलार जिले में स्थित कोटिलिंगेश्वर मंदिर का शिवलिंग 108 फीट ऊंचा है। यदि वाराणसी की योजना साकार होती है तो यह दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग बन जाएगा।

सिर्फ धार्मिक स्थल नहीं, बनेगा आध्यात्मिक पार्क
परियोजना के तहत शिवलिंग के आसपास 20 एकड़ से अधिक क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं ऑक्सीजन पार्क विकसित करने की योजना है। यहां संग्रहालय, कला दीर्घा, वॉकिंग ट्रैक और हरित क्षेत्र भी बनाए जाएंगे। इससे यह स्थान धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकेगा।

वाराणसी पहुंचना है आसान
वाराणसी हवाई, रेल और सड़क मार्ग से देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी जंक्शन और बनारस रेलवे स्टेशन यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बालिग होने पर पीड़िता ने आरोपी से की शादी, सुप्रीम कोर्ट ने पति को किया बरी

Share नई दिल्ली 11 जून, 2026। संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी विशेष शक्तियों …

Leave a Reply