Breaking News

मसूरी@मसूरी में भीषण सड़क हादसा…गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार कार,चार की मौत

Share


मसूरी,10 जून 2026। उत्तराखंड के मसूरी में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, एक तेज रफ्तार कार झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है। एसडीआरएफ को खाई में घनी झाडि़यां होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीआरएफ की टीम करीब 600 मीटर गहरी खाई में उतरकर चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान चला रही है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। एसपी सिटी ने बताया कि कार हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है। रेस्क्यू टीम शवों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अभियान पूरा होने के बाद शवों को बाहर निकालकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply