Breaking News

नई दिल्ली@ओमान तट के पास जहाज पर हुए हमले में सभी 24 भारतीय चालक दल के सदस्य बचाए गए : विदेश मंत्रालय

Share


नई दिल्ली,09 जून 2026। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि ओमान तट के पास पलाऊ ध्वज वाले जहाज एमटी मैरिवेक्स पर हुए हमले में सभी 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित बचा लिए गए हैं। भारतीय दूतावास ने ओमान के अधिकारियों के साथ समन्वय कर नाविकों को सुरक्षित निकालने में मदद की। मंत्रालय ने ओमान सरकार का आभार व्यक्त किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि ओमान तट के पास पलाऊ ध्वज वाले जहाज एमटी मैरिवेक्स पर हमला हुआ था। घटना से पहले जहाज के चालक दल और अमेरिकी नौसेना के बीच कुछ संवाद हुआ था। जहाज पर चालक दल के कुल 24 सदस्य सवार थे, सभी भारतीय नागरिक हैं। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। भारतीय दूतावास ने ओमान के अधिकारियों के साथ समन्वय कर बचाव अभियान संचालित किया। मंत्रालय ने ओमान सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि दूतावास नाविकों के संपर्क में है। उल्लेखनीय है कि मुंबई स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी मुंबई) को सोमवार दोपहर करीब 2ः20 बजे जहाज पर हमले की सूचना मिली थी। यह सूचना जहाज पर मौजूद एक नाविक के परिजन द्वारा दी गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एमआरसीसी मुंबई ने तुरंत ओमान के समुद्री खोज एवं बचाव केंद्र से संपर्क किया और चालक दल को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply