Breaking News

नई दिल्ली@ईडी ने दिल्ली-नोएडा समेत देश के चार राज्यों के अलग-अलग शहरों में मारे छापे

Share


ये छापेमारी आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले में की

नई दिल्ली,09 जून 2026। आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले में ईडी ने दिल्ली-नोएडा समेत देश के चार राज्यों के अलग-अलग शहरों में छापेमारी की है। ईडी की टीमों ने कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली। यह कार्रवाई मनी लॉन्डि्रंग जुड़ी है। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी ने पंजाब के लुधियाना और जालंधर, यूपी के बरेली, साथ ही दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में कुल 6 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है,जिन जगहों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें घर और कारोबारी दफ्तर शामिल हैं। ये ठिकाने उन लोगों और संस्थाओं से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिनका नाम हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड मामले की जांच में सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्डि्रंग यानी पैसे के अवैध हेरफेर से जुड़े मामले की जांच के तहत हुई। ईडी ने इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डि्रंग एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एजेंसी ने पहले की पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर यह कदम उठाया। इस छापेमारी का मकसद अहम दस्तावेजों के साथ कई डिजिटल सबूत जुटाना था। इस मामले में ईडी पहले ही आप नेता संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी का कहना है कि मामले में कई वित्तीय लेनदेन और कारोबारी कडि़यों की पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक जांच टीम का पूरा फोकस यह समझने पर था कि इस खेल में किन-किन लोगों की भूमिका रही है। इसके अलावा पैसों के लेन-देन का नेटवर्क कितना बड़ा फैला था, इसकी कडि़यां भी जोड़ी गईं हैं। कई ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई के बाद आने वाले समय में इस मामले से जुड़े कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं। जालंधर में मंगलवार सुबह ईडी ने शहर में कई स्थानों पर छापे मारे। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी है। सूत्रों के मुताबिक न्यू जवाहर नगर स्थित आईकोनिक मॉल के नजदीक एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पर भी ईडी ने छापा मारा।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सरकार ने कोयला एक्सचेंज स्थापित करने के लिए जारी किए नियम

Share नई दिल्ली,09 जून 2026। सरकार ने देश में कोयला कारोबार व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी, …

Leave a Reply