Breaking News

लखनऊ@कुर्ता-पायजामा छोड़ कैजुअल लुक में दिखे अखिलेश यादव, तस्वीरें वायरल

Share


लखनऊ 09 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अखिलेश यादव का नाम सुनते ही सफेद कुर्ता पायजामा और माथे पर लाल टोपी और पैरों में लेदर का ब्लैक शू पहले हुए एक शख्स की छवि सामने आती है. 2017 में अखिलेश यादव जब सपा अध्यक्ष बने हैं तब से इसी लुक में नजर आते हैं. इसी वजह से लोगों मन में उनका यह चेहरा बस गया है. लंबे समय पर अखिलेश यादव बिना लाल टोपी के देखे गए हैं. दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं. जहां वह अपने राजनीतिक परिधान के बजाय बिल्कुल ही यंग एनर्जेटिक और स्टाइलिश लुक में नजर आए. अखिलेश यादव यहां ब्लैक जींस, सफेद टी-शर्ट और ब्लैक बूट में नजर आए. अखिलेश यादव की टी-शर्ट देखने में बिल्कुल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तरह नजर आ रही थी. राहुल गांधी
अखिलेश यादव के इस लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. लोग उनके स्टाइलिश लुक की खूब बातें कर रहे हैं. समाजवादी नेता को इस लुक में देखकर हर कोई हैरान है. अखिलेश यादव जींस, टीशर्ट में बिल्कुल कॉन्फिडेंस के साथ वॉक करते हुए नजर आए. एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी भी पल भर के लिए अखिलेश यादव को इस लुक में देखकर हैरान रह गए. हालांकि ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी अखिलेश यादव से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ता है तो सपा अध्यक्ष भी उसे निराश नहीं करते हैं. उसी तरह एक युवा एयरपोर्ट स्टॉफ सेल्फी के लिए अनुरोध करता है तो भी अखिलेश यादव मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं. इसी सेल्फी में अखिलेश यादव का बिना लाल टोपी वाला लुक खुलकर सामने आ रहा है.
2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश यादव सफेद कुर्ता-पायजामा, सिर पर लाल टोपी के साथ कंधे पर हल्का सफेद स्ट्रिप वाला लाल गमछा भी लिए नजर आए थे. दरअसल उन्होंने इस रंग का गमछा इसलिए चुना था कि वह रैलियों में अपने चेहरे का पसीना पोछ पाएं. कुछ ही दिनों में बाकी सपाई भी उनके इस स्टाइल को फॉलो करने लगे, जिसके बाद अखिलेश यादव भी लोकसभा में भी यही गमछा लिए नजर आने लगे थे. बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अपनी पहचान लाल टोपी के रूप में चुनी है. इसलिए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, मौजूदा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत तमाम सपा नेता इसी लाल टोपी में नजर आते हैं. अखिलेश यादव अपने छोटे सौतेले भाई प्रतीक यादव के श्राद्धकर्म के दौरान भी वही सफेद कुर्ता-पायजामा, माथे पर लाल टोपी और पैरों में ब्लैक लेदर शू में नजर आए थे. इसके अलावा वह तमाम शादी समारोहों में भी इसी ड्रेस में नजर आते रहे हैं.
बता दें, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव अच्छे दोस्त माने जाते हैं. दोनों ने विदेश में रहकर पढ़ाई की है. अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में दोनों के बीच गठबंधन है. 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों की जोड़ी ने ऐसा कमाल दिखाया कि बीजेपी 240 सीटों पर अटक गई थी. अब खासकर टी शर्ट पहनने के सलेक्शन में भी दोनों की च्वाइस सेम नजर आ रही है.


Share

Check Also

मंगलुरु@ब्लैकमेलिंग कर 2.77 करोड़ों वसूलने का खेल, यूथ कांग्रेस नेता पुलिस गिरफ्त में

Share मंगलुरु 09 जून 2026। कर्नाटक के मंगलुरु में जबरन वसूली का एक चौंकाने वाला …

Leave a Reply