Breaking News

बलरामपुर@हाथी के हमले में पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों में भय का माहौल

Share


बलरामपुर,09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला है, जहां मंगलवार सुबह एक दंतैल हाथी ने पति और पत्नी को कुचलकर मार डाला। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना राजपुर वन परिक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी आज सुबह 5 बजे के आसपास शौच के लिए बाहर जा रहे थे, तभी कुंदी कला गांव के बांधपारा जंगल के पास उनका सामना दल से भटके एक दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने दोनों को देखते ही बुरी तरह से कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से कल्याणपुर क्षेत्र में पांच हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है। इसी दल से भटके दंतैल हाथी ने दंपति को अपना निशाना बनाया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही जांच शुरु कर दी है।


Share

Check Also

कोंडागांव@CAF कैंप में जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद को गोली मारकर दी जान

Share कोंडागांव 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित सीएएफ (CAF) कैंप से …

Leave a Reply