बिलासपुर,09 जून 2026। जनपद पंचायत कोटा में बड़ा सियासी भूचाल आया है। जनपद सदस्यों ने अध्यक्ष सूरज साधे लाल भारद्वाज के खिलाफ सर्वसम्मति से अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। प्रस्ताव की सूचना जिला कलेक्टर बिलासपुर को भेज दी गई है15वें वित्त की राशि पर विवाद
सदस्यों का आरोप है कि अध्यक्ष की कार्यशैली से पूरा सदन असंतुष्ट था। उनका कहना है कि अध्यक्ष केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए 15वें वित्त आयोग की राशि का अत्यधिक आवंटन कर रही थीं। बाकी जनपद क्षेत्रों की लगातार उपेक्षा हो रही थी। इसी वजह से सदस्यों का अध्यक्ष पर से विश्वास पूरी तरह खत्म हो गया है।
समन्वय का अभाव और पद का दुरुपयोग
अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्यों ने कहा कि अध्यक्ष की कार्यप्रणाली जनहित के अनुकूल नहीं रही। वे जनपद पंचायत के सुचारू संचालन में असफल रहीं और प्रशासनिक कार्यों में समन्वय का अभाव दिखा। सबसे गंभीर आरोप है कि अध्यक्ष ने अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर अपने क्षेत्र में अत्यधिक राशि आवंटित करवाई। इससे अन्य वार्डों के विकास कार्य ठप हो गए। सदस्यों की बातों को लगातार अनसुना किया जा रहा था।
10 सदस्यों ने किया हस्ताक्षर
अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में क्षेत्र क्रमांक 9 से उर्मिला प्रधान, क्षेत्र क्रमांक 6 से मनोहर सिंह राज, क्षेत्र क्रमांक 7 से रघुवीर आर्मी, क्षेत्र क्रमांक 12 से अरविंद जायसवाल, क्षेत्र क्रमांक 14 से रामप्रसाद श्रीवास उर्फ विक्की श्रीवास, क्षेत्र क्रमांक 8 से नेहा सचिन साहू, क्षेत्र क्रमांक 16 से राघवेंद्र गहवई, क्षेत्र क्रमांक 25 से अलीबाबा कश्यप, क्षेत्र क्रमांक 19 से धर्मेंद्र देवांगन और क्षेत्र क्रमांक 17 से इंजीनियर मनोज मरावी शामिल हैं। सभी ने एकमत होकर प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं।
अब कलेक्टर करेंगे आगे की कार्रवाई
जिला कलेक्टर बिलासपुर को अविश्वास प्रस्ताव मिल गया है। पंचायत राज अधिनियम के तहत अब कलेक्टर नोटिस जारी कर विशेष बैठक बुलाएंगे। बैठक में दो-तिहाई बहुमत से प्रस्ताव पास होने पर अध्यक्ष का पद रिक्त माना जाएगा। तब तक अध्यक्ष पद पर कोई भी निर्णय कलेक्टर की स्वीकृति से ही होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur