Breaking News

अमेठी@अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग को बनाया निशाना, गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Share


अमेठी:08 जून 2026। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक बुजुर्ग की हत्या से दहशत फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह नेशनल हाईवे के पास अज्ञात हमलावरों ने 75 साल के एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी सामने आई कि जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोढ़ियांवा गांव में करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति सुबह शौच के लिए निकले थे, तभी उन पर हमला हुआ। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं, बुजुर्ग को गोली मारने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बुजुर्ग को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


इस हत्या की घटना के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमेठी के सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया, “अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने के तहत आने वाले लुधियावा गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार द्विवेदी को सूचना मिली कि उनके ताऊ हीरालाल द्विवेदी सुबह शौच के लिए बाहर गए थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर जगदीशपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।”

उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इससे पहले, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। कथित तौर पर बिना बताए घर से जाने से नाराज पिता और भाइयों ने मिलकर 19 वर्षीय लड़की की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, मामले को छुपाने के लिए आरोपियों ने कथित तौर पर मृतका के शव पर सांप के काटने और आत्महत्या के फर्जी निशान बनाए व पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर उसे जलाकर साक्ष्य नष्ट कर दिए। संडीला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पिता और दो भाइयों सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


Share

Check Also

प्रयागराज@पुलिस मुठभेड़ में मारा गया सुपारी किलर, STF की बड़ी कार्रवाई

Share प्रयागराज,08 जून 2026। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

Leave a Reply