Breaking News

नई दिल्ली@दिल्ली हाईकोर्ट से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को राहत…

Share


प्रदर्शन के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार
नई दिल्ली,05 जून 2026। दिल्ली होईकोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से उत्पन्न होने वाली कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताओं को उठाया गया था हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को इस मामले में राहत देने से मना कर दिया, जिससे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के आयोजन पर फिलहाल रोक नहीं लग सकी। याचिका में यह दलील दी गई थी कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन से सार्वजनिक व्यवस्था बाधित हो सकती है और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। हालांकि, कोर्ट ने याचिका पर तत्काल सुनवाई की आवश्यकता को नहीं माना और इस संबंध में कोई निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया। इस फैसले से कॉकरोच जनता पार्टी को अपने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की अनुमति मिल गई है।
बशर्ते कि वे सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर लें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए अदालत ने उचित समय पर विचार करने की बात कही है


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply