नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश और 5 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने की योजना की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एयरट्रंक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए कहा कि भारत की डिजिटल अवसंरचना यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है। एयरट्रंक ने भारत में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश तथा 5 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने की योजना घोषणा की है। यह देश के डिजिटल अवसंरचना क्षेत्र में प्रस्तावित सबसे बड़े निवेशों में से एक है। उन्होंने कहा कि इस निवेश से क्लाउड कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में भारत की वैश्विक स्थिति और मजबूत होगी। साथ ही इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे, स्थानीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को बढ़ावा मिलेगा और नवाचार आधारित विकास को गति मिलेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur