Breaking News

देहरादून@उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों का नहीं हो पाया उपयोग : राहुल गांधी

Share


देहरादून,04 जून 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण के वक्त लोगों का विजन था कि प्रदेश का भविष्य सुरक्षित होगा,लेकिन दुख इस बात का है कि राज्य बनने के बाद उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों का बाहर के लोग उपयोग कर रहे हैं और उत्तराखंड की सरकार रिमोट कंट्रोल के जरिए दिल्ली से चल रही है। राहुल गांधी गुरुवार को अल्मोड़ा की एक जनसभा को फोन से संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी को आज अल्मोड़ा के सिमकनी स्थित एसएसजे विश्व विद्यालय के खेल मैदान पर परिवर्तन का शंखनाद कार्यक्रम के तहत एक जनसभा को संबोधित करना था। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे, लेकिन मौसम खराब होने के चलते पंतनगर से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।


Share

Check Also

नई दिल्ली@बॉम्बे हाईकोर्ट बोला…शराबबंदी करने का फैसला एकतरफा : इसके आदी बीमार होकर अस्पताल में भीड़ लगा देंगे,सिर्फ पुणे में रोक शहरवासियों के लिए कलंक

Share नई दिल्ली,12 सितम्बर 2026। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश …

Leave a Reply