Breaking News

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share


कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ गृह मंत्रालय पर कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार,यह मामला सिलीगुड़ी साइबर अपराध पुलिस थाना में एक अधिवक्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ है। शिकायत अधिवक्ता रिंकी सेन चटर्जी ने दर्ज कराई है। आरोप है कि ममता बनर्जी ने दो जून को कोलकाता के रानी रासमणि रोड पर आयोजित एक विरोध सभा के दौरान ऐसे बयान दिए, जिनमें गृह मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका को लेकर संकेतात्मक आरोप लगाए गए। शिकायत के अनुसार, यह पूरा मामला बांग्लादेश के नागरिक उस्मान हादी की हत्या से जुड़ा है। आरोप है कि उस्मान हादी की हत्या पिछले वर्ष दिसंबर में बांग्लादेश में हुई थी और बाद में उनके कथित हत्यारे जनवरी में मेघालय सीमा के रास्ते पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गए थे, जिन्हें राज्य की विशेष कार्य बल ने गिरफ्तार किया था।
अधिवक्ता रिंकी सेन चटर्जी ने आरोप लगाया कि जब ममता बनर्जी मुख्यमंत्री थीं, तब वे इस मुद्दे को सीधे गृह मंत्रालय के समक्ष उठा सकती थीं, लेकिन अब वे सार्वजनिक मंच से ऐसे आरोप लगा रही हैं जो दो देशों के बीच तनाव को बढ़ा सकते हैं और भारत की छवि को प्रभावित कर सकते हैं।शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुख्यमंत्री के बयान से भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित हो सकती है। साथ ही इससे बांग्लादेश के साथ कूटनीतिक संबंधों में गलतफहमी पैदा होने की आशंका है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि ऐसे बयान राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।


Share

Check Also

देहरादून@उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों का नहीं हो पाया उपयोग : राहुल गांधी

Share देहरादून,04 जून 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य …

Leave a Reply