भोपाल,02 जून 2026। मध्य प्रदेश की चर्चित अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मंगलवार को सीबीआई ने 5 दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने पर दोनों आरोपितों पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को भोपाल की सीजेएम विशेष अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उन्हें 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया। दरअसल, सोमवार को सीन रीक्रिएशन के बाद आज मंगलवार को सीबीआई ने 5 दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने पर पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को भोपाल की सीजेएम विशेष अदालत में पेश किया। सीबीआई की ओर से आगे की पुलिस रिमांड न मांगे जाने पर न्यायालय ने दोनों आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के तहत 16 जून तक भोपाल सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर दोनों को जेल में अन्य सामान्य कैदियों से अलग बैरक में रखा जाएगा। सुनवाई के दौरान अदालत कक्ष के भीतर दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। आरोपित पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह ने अदालत के समक्ष ट्विशा के वकील अनुराग श्रीवास्तव पर बेहद गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब समर्थ को जबलपुर अदालत में पेश किया गया था, तब वकील अनुराग श्रीवास्तव ने उनके बेटे समर्थ के साथ मारपीट की थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur