Breaking News

अम्बिकापुर@अंबिकापुर में प्रतिभा सम्मान योजना कार्यक्रम आयोजित,मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Share


-संवाददाता-

अम्बिकापुर,01 मई 2026 (घटती-घटना)। जिला पंचायत सभागार, अंबिकापुर में आज ’’प्रतिभा सम्मान योजना 2025-26’’ अंतर्गत जिला स्तरीय चयनित छात्र-छात्राओं को चेक एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों, खिलाडि़यों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती तथा ऐसे आयोजन बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान योजना (क्कस्ङ्घ) की मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती शुभ्रा शुक्ला मिश्रा भी उपस्थित रहीं। नीति आयोग से संबद्ध प्रतिभा सम्मान योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष देशभर में परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें जिला स्तर पर 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को 1 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। सरगुजा जिले में योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. झा को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में स्वाति सिंह, शिवांश जायसवाल, हर्षिता खुशवाहा, स्तुति पांडे एवं करुणा राठिया शामिल रहे। वहीं रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में टी साईं वंशराज, सम्यक कुमार, अदिति गुप्ता, अंशुमाला, शिवम कुमार, शौर्य सिंह, आरुष शुक्ला, टी ए प्रणव साईं, तरुण यादव, रामलीला, अयांश अग्रवाल, पारसा प्रवीण, श्रीयाली गुप्ता, सिद्धि सिंह, अनिता अगारिया, रोशनी दास, चिलार्गना दास, येदांत कुमार, अनुष्का सिंह एवं मोक्ष वर्धन शामिल रहे। योजना में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों-श्रीमती सुनीता दास, श्री राजू गुप्ता, ग्लोबल पब्लिक स्कूल सूरजपुर, श्रीमती शांति बरवा (कार्मल कॉन्वेंट बिश्रामपुर) एवं श्री अरूण दास-को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता दास, व्याख्याता, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर,@अवैध शराब पर शिकंजा

Share सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,तस्कर गिरफ्तारसूरजपुर,01 मई 2026 (घटती-घटना)। अंतरराष्ट्रीय जिले में अवैध गतिविधियों …

Leave a Reply