-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 मई 2026 (घटती-घटना)। शादी का झांसा देकर युवती का पांच वर्षों तक दैहिक एवं मानसिक शोषण करने वाले आरोपी के विरुद्ध दरिमा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को प्रार्थिया ने थाना दरिमा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्री को गांव के रामकरण सिंह द्वारा पिछले पांच वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा था। 28 अप्रैल 2026 को जब पीडि़ता ने आरोपी से विवाह के संबंध में बात की, तब उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया और किसी अन्य से विवाह करने की बात कही, जिससे पीडि़ता को गहरा मानसिक आघात पहुंचा। पीडि़ता की शिकायत पर दरिमा थाना में अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 376, 313 भा.दं.वि. एवं 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने 30 अप्रैल 2026 को आरोपी रामकरण सिंह पिता रामनाथ सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी जमगवां थाना दरिमा जिला सरगुजा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur