-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 मई 2026 (घटती-घटना)। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, केशवपुर के छात्र निलेश यादव ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। निलेश की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना की है। निलेश यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur