Breaking News

नई दिल्ली@बंगाल में ईडी का बड़ा एक्शन…कोलकाता से बर्दवान तक हड़कंप गेहूं घोटाले और जमीन कब्जे को लेकर 9 जगहों पर छापेमारी

Share

नई दिल्ली,26 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रवर्तन निदेशालय (प्रवर्तन निदेशालय) ने रविवार को ताबड़तोड़ छापेमारी कर पूरे प्रशासनिक और राजनीतिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। छुट्टी के दिन शुरू हुई इस कार्रवाई से न केवल कारोबारी जगत बल्कि रसूखदारों की भी नींद उड़ गई है। जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें एक साथ कोलकाता, बर्दवान और हाबरा समेत करीब 9 ठिकानों पर पहुंचीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई करोड़ों के गेहूं घोटाले और फरार आरोपी ‘सोना पप्पू’ से जुड़े जमीन कब्जाने के मामलों को लेकर की गई है।
सोना पप्पू के ठिकानों पर रेड : कोलकाता के पॉश इलाके आनंदपुर और अलीपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रवर्तन निदेशालय की गाडि़यों का काफिला दो बड़े कारोबारियों के घर के बाहर रुका। बताया जा रहा है कि ये दोनों कारोबारी लंबे समय से फरार चल रहे जमीन माफिया सोना पप्पू के संपर्क में थे। रिपोर्टर को मिली जानकारी के अनुसार, सोना पप्पू पर जमीन कब्जाने और अवैध वित्तीय लेन-देन के कई गंभीर आरोप हैं। जांच एजेंसी को शक है कि फरार होने के बावजूद उसके काले साम्राज्य का पैसा इन्हीं कारोबारियों के जरिए इधर-उधर किया जा रहा था। टीम ने घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों को खंगालना शुरू कर दिया है। जमीन मामले के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी राशन घोटाले की परतें खोलना भी शुरू कर दिया है। बर्दवान और हाबरा में उन एक्सपोर्टर्स और सप्लायर्स के यहां रेड पड़ी है, जिनका नाम घोजाडांगा लैंड कस्टम्स स्टेशन से जुड़े एक अधिकारी की शिकायत में सामने आया था। जानकारी के अनुसार गरीबों के लिए आने वाले गेहूं को सिस्टम से चोरी कर खुले बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा गया।


Share

Check Also

वाशिंगटन@वाशिंगटन के हिल्टन होटल में राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यक्रम में फायरिंग,हमलावर गिरफ्तार

Share वाशिंगटन,26 अपै्रल 2026। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी स्थित हिल्टन होटल में उस समय …

Leave a Reply