राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद विशवास कुमार गुप्ता का सोनार समाज भवन में स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने कहा कि पार्षद विशवास गुप्ता का यह निर्दलीय पार्षद के रूप में दूसरा कार्यकाल है। अपने प्रथम कार्यकाल में उन्होंने समाज को सामाजिक रूप से फर्नीचर उपलब्ध कराया था। वहीं दूसरे कार्यकाल में समाज भवन के लिए सीसीटीवी कैमरा एवं वातानुकूलित मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद विशवास गुप्ता समाज के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से भी नागरिकों की समय-समय पर मदद करते रहे हैं। समाज के सभी लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। सम्मान समारोह में रामाशीष सोनी, अनिल सोनी, संतोष सोनी, बंधु सोनी, बृजमोहन सोनी, लल्लू सोनी, अमन सोनी, शंकर सोनी, संजीत सोनी, शिव सोनी, रामावतार सोनी, गोपाल सोनी, लवकुश सोनी, सुरेंद्र सोनी, सुनील सोनी, संतोष बिहारी, आकाश सोनी, श्यामलाल सोनी, रघुनाथ सोनी सहित दर्जनों समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्षद विशवास कुमार गुप्ता ने कहा कि आप सभी ने जो स्नेह मुझ पर बनाए रखा है, वह हमेशा बरकरार रखें। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur