Breaking News

ऋषिकेश@वर्षों के अनुशासित प्रयासों और त्याग की परिणति है दीक्षांत समारोह : उपराष्ट्रपति

Share

ऋषिकेश,23 अप्रैल 2026। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि दीक्षांत समारोह न केवल वर्षों के अनुशासित प्रयासों और त्याग की परिणति है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी की शुरुआत भी है। उन्होंने स्नातकों से समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाने का आग्रह किया। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन गुरुवार को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने छात्र छात्राओं को पदक और उपाधियां वितरित कीं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह न केवल वर्षों के अनुशासित प्रयासों और त्याग की परिणति है,बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी की शुरुआत भी है। उन्होंने स्नातकों से समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाने का आग्रह किया। उन्होंने ऋषिकेश को चिंतन और उपचार का वैश्विक केंद्र और हिमालय का प्रवेश द्वार बताते हुए उसके आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसा वातावरण दीक्षांत समारोह की गंभीरता को और भी गहरा कर देता है।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता बनर्जी को चौथा बड़ा झटका

Share चार दिन में 4 राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे कोयल मल्लिक ने भी छोड़ा साथ…कोलकाता,11 …

Leave a Reply